उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फेल रहा है। तेजी से फैलते हुए संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू किया है। कानपुर में देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना के नए 44 मरीज मिले है। जिन इलाकों में कोविड मरीज मिले हैं उन्हें सील करने की प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी गई है। वहीं गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।