फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अश्लील हरकत करने वाला युवक पुलिस मुठभेड़ में घायल, बाएं पैर में लगी गोली…जिला अस्पताल रेफर

Fri, 04 Apr 2025 09:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी, किशोरी से आए दिन अश्लील हरकतें करता था। मामले में बृहस्पतिवार सुबह रिपोर्ट दर्ज हुई और रात में पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मंदिर जा रही किशोरी से अश्लील हरकत करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।  राठ के एक मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जुगियाना मोहल्ला निवासी उस्मान काफी समय से उनकी नाबालिग बहन को परेशान कर रहा है। मंगलवार को बहन मंदिर जा रही थी।

विज्ञापन

रास्ते में आरोपी अश्लील हरकतें करने लगा। बहन ने शोर मचाया और मौके से भाग निकली। शोर मचाने पर आरोपी भी मौके से भाग निकला। अश्लील हरकत का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को आरोपी की जानकारी सैना रोड स्थित कचरा घर के पास मिली।

विज्ञापन

सीएचसी में कराया भर्ती
यहां कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की, जो गोली आरोपी के बाएं पैर के घुटने के नीचे लगने से घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी के पास से तमंचा, खाली खोखा व एक कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें