फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर गोली चलाने वाले गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की कनपटी में जानलेवा हमला कर गोली मारने वाले आरोपियों को मंगलपुर पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने इस गिरफ्तारी पर टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन


गुरुवार को युवती अपनी चचेरी भाभी के साथ अस्पताल दवा लेने जा रही थी। तभी दो युवकों ने रोशनी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसे गोली मार दी। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले।

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात वजीह अहमद ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंढीर, उपनिरीक्षक रामबदन, कांस्टेबिल रंजीत सिंह, सचेंद्र सिंह व चालक महेंद्र सिंह की टीम गठित कर दी।
विज्ञापन


 थाना प्रभारी मंगलपुर ने रात तीन बजे हवासपुर मोड़ पर भाग रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को ढाई हजार रुपए का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें