फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने शनिवार रात को फंदा लगाकर जान दे दी। मां तीसरी मंजिल पर बने कमरे में उसे बुलाने गई तब घटना की जानकारी हुई। कल्याणपुर बारासिरोही निवासी ज्ञानेंद्र पाल अपनी वर्षीय बहन श्रेया (25), मां, दादा और दादी के साथ रहते हैं। पिता दिनेश पाल कानपुर देहात के शिवली स्थित पुश्तैनी मकान में रहते हैं। ज्ञानेंद्र के मुताबिक श्रेया प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ छोटे बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी।शनिवार रात तीसरे फ्लोर पर बने कमरे में दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। सुसाइड का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें