कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में गालीगलौज का विरोध करने पर दो सगे भाइयों ने आरोपियों पर पीटने व ईंट से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोहारनभट्ठा निवासी जीतू साहू ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनकी पत्नी राधा काम से शास्त्रीनगर जा रही थीं। तभी रास्ते में ताश खेल रहे आकाश, विकास, मोनू और नोनू से किनारे हटने के लिए कहा। आरोपी गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पहुंचे तो आरोपियों ने सिर पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। काकादेव इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। (संवाद)
...........