फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चौकी के पास रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पशुपालन करने वाले लाल बंगला चरारी निवासी अनस अली ने पुलिस को बताया कि डेढ़ माह पूर्व इलाके के एक युवक ने उन पर टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ था। तबसे आरोपी रंजिश मानता है। 18 दिसंबर को पीड़ित ने चकेरी चौकी में शिकायत की थी। अनस ने बताया कि सोमवार देर रात वह भैंस का चारा लेकर लौट रहा था। तभी चकेरी चाैकी के पास घात लगाए आरोपी ने साथियों संग हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए वार से उनके बाएं हाथ पर घाव हो गया। तीन राउंड फायरिंग का भी आरोप है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें