फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मोबाइल पर बात कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र में सोमवार की देर शाम अवधपुरी मोड़ के सामने मोबाइल से बात करते जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मूलरूप से रायबरेली के लालगंज थाने के ग्राम बेहटा कला निवासी विकास शर्मा (36) अहमदाबाद में नौकरी करते थे। गुरुदेव चौकी इंचार्ज राकेश नादर ने बताया कि विकास के भाई-बहन काकादेव की कोचिंग में पढ़ते हैं और आवास विकास में किराये पर रहते हैं। विकास तीन दिन पहले रक्षाबंंधन पर घर आए थे। सोमवार शाम वह घर से सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। अवधपुरी मोड़ के सामने अवैध कट से निकलते समय मोबाइल से बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें