फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गुरुद्वारे में युवक ने सेवादार को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में एक मानसिक अस्वस्थ युवक ने शुक्रवार को बेनाझाबर के पास स्थित गुरुद्वारे में हंगामा किया। इस दौरान वहां के सेवादार ने पकड़ने की कोशिश की तो युवक ने उनके माथे पर काट लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मेडिकल के लिए भेजा। फतेहपुर निवासी युवक अपने मानसिक अस्वस्थ भाई (25) का इलाज कराने कल्याणपुर आया था। इस दौरान युवक के मामा भी अपनी बेटी (9) साल को दिखाने साथ में हर्षनगर स्थित दमा के डॉक्टर को इलाज के लिए आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मानसिक अस्वस्थ युवक किसी तरह कार का गेट खोलकर गुुरुद्वारे में घुस गया। लोगों ने मना किया तो वह भिड़ने लगा। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें