फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर निगम के आउटसोर्सिंग चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम, जोन-5 के आउटसोर्सिंग चालक रमेश यादव पर वार्ड-53, पनकी में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसे पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर पनकी थाने में दी गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश, नगरीय निकाय चालक व कर्मचारी संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों को हुई तो शुक्रवार को अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारी नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मिले। उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर नगर आयुक्त ने उप पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) को पत्र लिख कर कार्रवाई के लिए कहा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें