फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Mon, 14 Oct 2024 04:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा तिराहे के पास शनिवार शाम को तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए हैलट कानपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरदारपुर निवासी सरवन (30) सरवनखेड़ा स्थित धान गोदाम में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार शाम पांच बजे के करीब वह गोदाम से बाजार जाने के लिए निकले थे। संदलपुर चौराहा के पास पहुंचने पर रायपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको हैलट रेफर कर दिया। हैलट में जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर मां ज्ञानश्री, पत्नी ज्ञानवती, बेटी दिव्यांशी, सुमन, बेटा अंश व अर्थ रोने लगे। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार यादव ने बताया कि कानपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें