कानपुर। अनवरगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों से बोगस फर्म बनाकर ठगी करने वाले आरोपी फर्राज रहमान सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। लाटूश रोड निवासी कारोबारी शेख मोहम्मद ने दिसंबर 2025 में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अनवरगंज पुरानी इकबाल लाइब्रेरी के पास रहने वाले फर्राज रहमान सिद्दीकी, आसिफ रहमान और उसके बड़े भाई ने कूटरचित दस्तावेजों से बोगस फर्म बनाई। अलग-अलग फुटवियर कंपनियों का डिस्ट्रीब्यूटर बताकर लाखों रुपये हड़प लिए। जब रुपये वापस मांगे तो गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। (संवाद)