फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय देने का झांसा देकर युवक ने किया रेप, बंधक बनाकर कराई वेश्यावृत्ति

Tue, 19 Jun 2018 06:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी में कानपुर की ग्वालटोली में टेफ्को कॉलोनी से हटाई गई लड़की को आश्रय देने का झांसा देकर एक युवक ने रेप किया। इसके बाद घर में बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराई। सोमवार को पीड़ित लड़की उसके चंगुल से छूटकर थाने पहुंची। पुलिस ने पिता, पुत्र और बहू के खिलाफ रेप, बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पिता और पुत्र की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को बताया कि टेफ्को कालोनी से हटाए जाने के बाद ग्वालटोली में सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहने लगी। करीब 15 दिन पहले ग्वालटोली निवासी शानू ने अपने घर में आश्रय देने और शादी करने का झांसा दिया। उसे अपने घर ले गया और कई दिन रेप किया। विरोध करने पर मारपीट की। फिर घर में बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराई।

उसके पिता रईस और पत्नी मुन्नी भी इस काम में शामिल रहे। सोमवार को वह किसी तरह शानू के घर से भाग निकली। थानाप्रभारी के मुताबिक लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें