कन्नौज जिले में छिबरामऊ इलाके के एक गांव में रहने वाला युवक किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता परिजनों के साथ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी ने पिछले कई सालों से पढ़ाई बंद कर दी है। वह परिजनों के साथ घर पर ही रहती है। शुक्रवार को किशोरी के परिजन किसी काम को लेकर बाहर गए थे। तभी किशोरी को अकेला पाकर गांव का ही साहिबे आलम घर में घुस आया और उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।