कानपुर। चलती चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण रेलवे ट्रैक पर आ जाने से युवक की जान चली गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मंगलवार सुबह गोरखपुर से अनवरगंज आने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। पांच मिनट के रवाना होने लगी। तभी करीब 38 वर्षीय युवक भागते हुए आया और आरपीएफ थाने के ठीक से बी-टू कोच पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। जल्दबाजी में उसका पैर फिसल गया। इससे उसका धड़ ट्रेन और प्लेटफार्म के चबूतरे के बीच चला गया। यह देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी लेकिन तब तक युवक के रेलवे पटरी पर चले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि युवक के पास से ट्रेन का टिकट या कोई अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)