फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिग्री कॉलेज से चोर उठा ले गए एक लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र में सरसौल स्टेशन के पास स्थित शंकरानंद डिग्री कॉलेज में सोमवार देर रात चोर नौ ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये का माल उठा ले गए। चोरों ने साबड़ से दो मेन गेट व सात अलमारियों के ताले, 10-15 सीसीटीवी कैमरे और 15 एलईडी बल्ब तोड़ दिए। एक लाख रुपये की नकदी, परीक्षाओं से जुड़े दस्तावेज, डीवीआर और कंप्यूटर सीपीयू समेत अन्य सामान चोरी किया। मंगलवार सुबह पहुंचे कॉलेज पहुंचे स्टाफ ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन की ओर से चोरों के बाउंड्री फांदकर अंदर घुसने की आशंका है। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि चोरों की तलाश में टीमें लगी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें