फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ससुराल में रह रहे युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Mon, 18 May 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के पतरा स्थित ससुराल में रह रहे एक युवक ने शनिवार दोपहर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार सुबह युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पतरा निवासी सरोज ने बताया कि उनकी शादी करीब 15 साल पहले औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के रेडा निवासी रामकुमार के साथ हुई थी। पति से मनमुटाव के चलते वह अपने मायके में रहने लगी थी। करीब नौ साल पहले ससुराल में आए पति ने मायके पक्ष के लोगों से विवाद होने पर मां शांति व पिता प्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया था। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने पति के खिलाफ गजनेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में दो साल तक पति माती जेल में बंद रहे।
जेल से रिहा होने के बाद करीब पांच साल से पति उसके साथ पतरा में ही रह रहे थे। शनिवार को वह आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए गजनेर गई थी। दोपहर तीन बजे के करीब मां शांति ने फोन कर पति के पेट में दर्द व उल्टी होने की जानकारी दी। इस पर वह घर पहुंची तो पति के मुंह से झांक निकल रहा था। वह परिजन के साथ पति को सीएचसी गजनेर ले आई। यहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अनहोनी पर बेटी कंचन, बेटे लवकुश, लवकेश, कुशलेश व परिजन रोने लगे। जानकारी पर युवक के भाई संतोष, शिशुपाल व अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। गजनेर थानाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है। मामले में परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें