कानपुर। कार्डियोलॉजी अस्पताल के पास नकली दवाएं बेचे जाने का आरोप लगाकर सोमवार को एक युवक ने पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जांच की तो सभी दवाएं बिल के साथ ही मिलीं।
वहीं ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल ने बताया कि पुलिस ने फोन कर मामले की सूचना दी है। पता चला है कि मेडिकल स्टोर से एक व्यक्ति ने दवा खरीदी जिसमें सॉल्ट नेम बदला था। इससे उसे लगा कि दवा नकली है। इसकी शिकायत उसने थाने में कर दी। फिलहाल पुलिस की जांच में सभी दवाओं के बिल मिले हैं। मामले में टीम जल्द ही मेडिकल स्टोर पर जांच करेगी। दवाओं के नमूने इकट्ठे करके जांच के लिए भेजा जाएगा। जो भी रिपोर्ट आएगी उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।