फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला की हत्या में मोहल्ले के युवक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रवक्ता हरेंद्र सिंह की पत्नी निर्मला सिंह की हत्या कर लूटपाट में शक की सुई मोहल्ले के एक युवक पर घूम रही है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गमछा ओढ़कर जा रहे युवक का भी पता लगा लिया है। उसकी तलाश में पांच टीमें लगी हुई हैं। संदिग्ध युवक रावतपुर की ओर गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर घर में काम करने के लिए आने वाली नौकरानी पुष्पा, उसके बेटे को हिरासत में लिया था। वारदात के दौरान निर्मला सिंह बिल्कुल भी चीखी चिल्लाई नहीं थीं जिससे हत्यारोपी के जानकार होने की आशंका है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम ने बताया कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें