फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यमुना नदी में नहाते वक्त युवक की डूबने से मौत

Tue, 29 Apr 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। यमुना नदी में नहाते समय सोमवार को तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे। चीख पुकार सुन आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर दो को बचा लिया, जबकि तीसरे युवक की डूबने से मौत हो गई। एक घंटे बाद गोताखोरों ने शव को नदी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन




जालौन जिले के थाना चुर्खी डढ़वा निवासी शिवम सिंह (18) पुत्र ब्रजेंद्र अपने चाचा चुर्खी निवासी गंगा सिंह (20) व मामा राजपुर बिझौना निवासी दीपेंद्र (22) के साथ सोमवार सुबह जरी गांव से निकली यमुना नदी में नहा रहे थे। नहाते समय तीनों डूबने लगे। नदी किनारे खेतों पर मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देखा तो नदी में कूदकर गंगा व दीपेंद्र को बाहर निकाल लिया। जबकि शिवम तेज बहाव में डूब गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की।



मामा दीपेंद्र ने बताया कि शिवम रविवार को पारिवारिक चाचा गंगा सिंह के साथ ननिहाल बिझौना आया था। सोमवार सुबह नदी पर नहाने जाने की जिद करने पर तीनों सुबह 11:30 बजे नहाने चले गए। 1:25 बजे गहरे पानी में जाने से हादसे का शिकार हो गए। एक घंटे बाद नदी से शिवम का शव बरामद हुआ। शिवम की अनहोनी से पिता ब्रजेंद्र, मां विनीता, भाई बॉबी, बहन रौनक, प्राची बदहवास है। पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। राजपुर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें