कानपुर। बेकनगंज थाने के पास शनिवार सुबह युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बेकनगंज की टीना मार्केट के पास स्थित बंगाली बस्ती निवासी गुलाब शेख (20) कूड़ा बीनने का काम करता था। शनिवार की सुबह गुलाब का शव बेकनगंज थाने के पास जफर इलाही के घर के बाहर पड़ा मिला। घटना के बाद चर्चा रही कि युवक जफर के घर बाहर लगी पानी की मोटर चोरी कर रहा था। इस दौरान कटे तार में उसका हाथ पड़ गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बेकनगंज इंस्पेक्टर मतीन खान ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। चोरी करने की बात कितनी सत्य है इसका पता लगाया जा रहा है। (संवाद)