फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नशेबाजी को लेकर दो पक्ष भिड़े, चाकू मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रावतपुर के गुप्ता कालोनी में शनिवार रात नशेबाजी के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में चाकू भी चले। दो लोग घायल हुए है। गुप्ता कालोनी निवासी 50 वर्षीय प्रभुनाथ ने बताया कि पड़ोसी सुमित और उसका भाई कौशल शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध पर कौशल घर से चाकू उठा लाया और हमला कर दिया। उनके पेट और पैर में चोट आई है। आरोप है कि पत्नी को भी आरोपियों ने बेल्ट से पीटा है। वहीं, दूसरे पक्ष के पुनीत ने बताया कि मारपीट की शुरुआत प्रभुनाथ ने की थी और उसने ही चाकू मार कर उसके हाथ को जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें