फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, नहीं पहना था हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र में मंगलवार रात हाईवे पर ओरियारा चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर भाग निकला। सिर पर हेलमेट न लगाए होने के कारण युवक की मौके पर मौत हो गई। सचेंडी थानाक्षेत्र के इटारा गांव निवासी अर्जुन कुमार गुप्ता (30) नौबस्ता गल्लामंडी में पल्लेदारी का काम करते थे। मंगलवार रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। ओरियारा चौराहे के पास हाईवे से संपर्क मार्ग के लिए मुड़ते ही घाटमपुर से नौबस्ता की ओर जा रहा तेज रफ्तार डंपर बाइक में टक्कर मारता हुआ भाग निकला। अर्जुन की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नही पहना हुआ था। अर्जुन अपनी 70 वर्षीय मां राममूर्ति के साथ रहता था। बेटे की मौत की जानकारी पर मां बेहोश होकर गिर पड़ी। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर डंपर का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें