फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 20 हजार के इनामी दंपती समेत तीन की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। साउथ जोन की तीन टीमें 20-20 हजार रुपये के इनामी जौनपुर के दिलीप राय बलवानी, उसकी पत्नी रीता राय और भाई सुरजीत कुमार बलवानी की तलाश में जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, सुल्तानपुर में डेरा डाले हुए हैं। तीनों के खिलाफ रिटायर्ड इंस्पेक्टर भगवती प्रसाद मिश्रा की तहरीर पर किदवईनगर थाने में जनवरी 2025 में एफआईआर हुई थी। जून में अपर सिविल जज छह की कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है। नहीं मिलने पर इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

किदवईनगर एन ब्लॉक निवासी भगवती प्रसाद मिश्रा ने प्लॉट के नाम पर 50.50 लाख रुपये की ठगी करने में जौनपुर के दिलीप, उसकी पत्नी रीता और भाई सुरजीत पर एफआईआर कराई थी। जेसीपी आशुतोष कुमार से शिकायत कर दिलीप को निलंबित डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला और अखिलेश दुबे का शागिर्द होने का आरोप लगाया था। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि तीन टीमें जौनपुर, वाराणसी और आसपास के जिलों में दबिश दे रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश दुबे का कनेक्शन पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें