फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रतियोगी परीक्षा में असफलता से युवक व उसकी मां ने निगला जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत

Mon, 16 Nov 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के धौकलपुरवा में प्रतियोगी परीक्षा में मिल रही लगातार असफलता से क्षुब्ध होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इकलौते बेटे के आत्महत्या के प्रयास की जानकारी पर उसकी मां ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां दोनों ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

धौकलपुरवा गांव निवासी लाखन सिंह का इकलौता बेटा योगेंद्र 27 कई सालों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कई बार भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के बावजूद सफलता नहीं मिल पाने से वह तनाव में रह रहे थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पर उनके घर के बाहर मंदिर में सुंदरकांड का पाठ चल रहा था। तभी योगेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी होने पर उनकी मां नारायणी देवी 60 भी सदमे में आ गईं और उन्होंने भी बेटे के पास में पड़ा जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई।
परिजन दोनों को निजी वाहन से कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह दोनों की मौत हो गई। अनहोनी पर पिता लाखन सिंह, बड़ी बहन मुनीसा व परिजन रोने लगे। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि मकान का पारिवारिक बंटवारे के विवाद से भी योगेंद्र परेशान रहता था। मंगलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मां-बेटे के आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें