फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीसीएम की टक्कर से छिटककर गिरी बच्ची की कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीटी रोड पर मंगलवार देर रात कार्डियोलॉजी के सामने बने कट से निकल रहे स्कूटी सवार दंपती को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपती सड़क पर गिर पड़े और महिला की गोद में बैठी उनकी तीन साल की बच्ची छिटकर दूर गिरी। डीसीएम के पिछले पहिये से कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने डीसीएम चालक और क्लीनर को पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन

इटावा के औरंगाबाद निवासी विशाल गुप्ता आरओ का काम करते हैं। वह पत्नी हर्षिता और बेटी नाया के साथ नवाबगंज में किराये पर रहते हैं। विशाल के मुताबिक मंगलवार रात वह पत्नी और बेटी के साथ रावतपुर क्रॉसिंग के पास एक होटल से खाना लेकर गोल चौराहे की ओर जा रहे थे। कार्डियोलॉजी के सामने कट से बाईं ओर मुड़ते समय रावतपुर चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने चालक के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। डीसीएम चालक को बनारस का रहने वाला बताया जा रहा है। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि कट से अचानक बिना देखे मुड़ने के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें