Mahoba News: कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा पहाड़ में काम करते समय श्रमिक की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है।
महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा पहाड़ में काम करते समय श्रमिक की गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है। कस्बा कबरई के मोहल्ला गांधीनगर निवासी वीरपाल (26) मेहनत-मजदूरी करता था। शनिवार की दोपहर वह डहर्रा स्थित एक पहाड़ में रस्सी के सहारे लटककर ब्लॉस्टिंग के लिए छेद कर रहा था।
विज्ञापन
तभी पहाड़ से अचानक पत्थर धसकने से वह नीचे गिर गया। घटना से आसपास काम कर रहे अन्य श्रमिकों में भगदड़ मच गई। इसके बाद में किसी तरह घायल को मलबे से बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।