फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किराये का कमरा दिखाने के बहाने ले जाकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता में एक युवक ने शनिवार दोपहर मजदूरी करने वाली महिला को किराये पर कमरा दिखाने के बहाने ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने नौबस्ता थाने में पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी और उसके मददगार साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रविवार सुबह कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि मूलरूप से बलरामपुर निवासी महिला पति के साथ मजदूरी करती है। दंपती अपने चार बच्चों संग तीन वर्षों से मछरिया में किराये पर रहते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि पुराना कमरा खाली करना था। परिचित के ठेकेदार ने हमीरपुर के मौदहा के मजेठा गांव निवासी मजदूर मंगल पाल से महिला को कमरा दिखाने के लिए ले जाने को कहा। मंगल, महिला को साथी गौरीशंकर के यशोदानगर लेबर चौराहा के पास स्थित कमरे पर ले गया। वह बहाने से बाहर निकल गया। गौरीशंकर ने महिला को बंधक बना दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें