फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मायके में रह रही महिला ने फंदा लगा जान दी

Fri, 09 May 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव में गुरुवार को महिला का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बाढ़ापुर निवासी मुन्ना शर्मा के बेटी निधि (25) अपने दो बेटियों अनन्या व रांची के साथ मायके में रह रही थी। गुरुवार शाम पांच बजे के करीब उसका शव पास बने दूसरे (पुराने घर) में रस्सी के फंदे से लटका मिला। काफी देर तक घर न पहुंचने पर छोटी बहन कोमल पहुंची तो शव फंदे पर देख शोर मचाया और घर के लोगों को जानकारी दी। अनहोनी पर पिता मुन्ना, भाई जीतू बिलखते रहे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पिता ने बताया कि दामा सोनू बाहर रह कर नौकरी करता है। बेटी कुछ दिन से मायके में थे। पुलिस के जानकारी करने पर पिता बेटी द्वारा फंदा लगाकर जान देने का कारण स्पष्ट नहीं कर सका। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें