Hamirpur News: ऑटो की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। तहसीलदार के पहुंचने और आश्वासन पर परिजन माने।
हमीरपुर जिले में सिंचाई कर घर लौट रहे मां-बेटे को ऑटो ने टक्कर मार दी। घायल मां की इलाज के दौरान की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने शव रखकर मौदहा-मुस्करा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया है।
विज्ञापन
न्यूरिया गांव निवासी निवासी नंदू कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि सोमवार को बेटा शिवशंकर कुशवाहा अपनी मां रत्ती कुशवाहा (50) को इमलिया से अपने घर न्यरिया आ रहा था। तभी न्यूरिया के पहले ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे रत्ती गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला चिकित्सालय से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर में इलाज के दौरान मंगलवार को सुबह मौत हो गई। दोपहर 12 बजे शव आने पर परिजनों मौदहा-मुस्करा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर धर्मेंद्र कुमार इंस्पेक्टर बिवांर, सत्य प्रकाश वर्मा व वीरपाल सिंह नायब तहसीलदार, श्वेता सिंह लेखपाल ने पहुंच कर परिजनों को समझाया। किसान दुर्घटना बीमा दिलाए जाने का आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।