फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिव्यांग के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ की महिला ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी के भीमसेन इलाके में दिव्यांग का सिर मुंडवाने के बाद कालिख पोतकर मारपीट करने के मामले में महिला ने भी दिव्यांग पर बेटी से छे़ड़छाड़ का आरोप लगाया है। इससे पहले पुलिस ने दिव्यांग के साथ बदसलूकी करने का वीडियो वायरल होने के बाद दिव्यांग की तहरीर पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मामले के एक किशोर को पकड़ लिया था। दिव्यांग पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। वहीं, शुक्रवार को छात्रा के परिजनों ने भी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर दिव्यांग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, बेटी को स्कूल आते जाते दिव्यांग छेड़छाड़ करता था। यही नहीं एक बार फौजी वर्दी में दिव्यांग चाकू लेकर छात्रा के घर तक पहुंच गया था। परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिव्यांग को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। गुरुवार को एक बार फिर दिव्यांग ने छात्रा संग छेड़छाड़ कर दी तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और सिर मुंडवाकर कालिख पोती, साथ ही पिटाई भी कर दी। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट के मुताबिक अभी तक दिव्यांग के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें