फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव की लड़की ने जीती 42 किमी मैराथन

Mon, 30 Oct 2017 12:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मैराथन में जीत के बाद चेक को दिखाती रंजना खंगार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक छोटे से गांव की लड़की ने 42 किलोमीटर की मैराथन जीतकर प्रदेश ही नहीं देश में अपना नाम रोशन कर दिया है।  
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मेरापुर गांव की रंजना खंगार ने रविवार को गुड़गांव में 42 किलोमीटर मैराथन रेस में अव्वल रहकर एक बार फिर बुंदेलखंड का दम पूरे देश को दिखा दिया। इससे पहले भी वह देश में हुई विभिन्न मैराथन व हॉफ मैराथन प्रतियोगिताओं को जीतकर अपना जलवा दिखा चुकी है।  

गुड़गांव में रविवार को एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित की गई 42 कि मी मैराथन में रंजना ने पहला स्थान पाकर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीती। मेरापुर गांव निवासी कंधीलाल खंगार व सुमित्रा देवी की पुत्री रंजना इसी माह 16 अक्तूबर को बंगलौर में हुई मैराथन दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धाविका के भाई निर्भय शंकर सिंह, रविशंकर सिंह व कृपाशंकर सहित अशोक गुरु, सूरजपाल, अनुज राठौर, पुष्पेंद्र धुरिया, विक्रम सिंह, प्रखर व जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें