फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में दो दिवसीय किसान मेला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में पांच व छह नवंबर को अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन होगा। शुभारंभ उप्र कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह करेंगे।
विज्ञापन


निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव ने बताया कि उद्घाटन समारोह विवि के मुख्य परिसर में होगा। इस बार मेले में रिकॉर्ड 150 से अधिक स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिनमें देशभर के 50 से अधिक प्रमुख स्टॉल धारक और छोटे उद्यमी भाग ले रहे हैं।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान भी मेले में स्टाल लगाएंगे। मेले में कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक, औषधीय पौधे, हस्तकला उत्पाद, सौर ऊर्जा उपकरण, पशु उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से विकसित नई फसलों की प्रजातियां, मशरूम और श्रीअन्न से बने उत्पाद इस बार मुख्य आकर्षण होंगे। मेले में स्मार्ट और डिजिटल कृषि आधारित नवाचार एवं स्टार्टअप मॉडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

बैंक, शोध संस्थान और सरकारी विभाग भी स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। मेले में आने वाले छोटे वाहन कैंटीन के पास जबकि बड़े वाहन फुटबॉल ग्राउंड में खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें