फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चा कलाकार वह जो लगन के साथ आगे बढ़ता : डॉ. सुमित्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के ललित कला संस्थान की ओर से सोमवार को कृतित्व कला दीर्घा में अंतर दर्शन शीर्षक पर कला प्रदर्शनी आयोजित हुई।
विज्ञापन


इसमें विशिष्ट अतिथि पद्मश्री से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका डॉ. सुमित्रा गुहा ने कहा कि कला प्रत्येक मनुष्य के भीतर किसी न किसी रूप में विद्यमान रहती है। एक सच्चा कलाकार वह है जो निरंतर साधना लगन के साथ आगे बढ़ता रहता है।

शुभारंभ कुलसचिव राकेश मिश्रा ने किया। प्रदर्शनी में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स चतुर्थ वर्ष के पेंटिंग विभाग की विद्यार्थी तनिष्का मौर्य, रवि प्रताप, नेहा, खुशी, अर्पित, अमित, कोमल, यशी, आस्था, नव्या, गौरी और इशिका की 30 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चित्रों के साथ-साथ आधुनिक समाज की जटिलताओं, मीडिया की बदलती भूमिका और सोशल मीडिया के मानव-मन पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाती प्रभावशाली इंस्टॉलेशन कला कृतियां भी प्रदर्शित की गईं। मौके पर डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. बप्पा माझी, तनीषा बंधावन, जीऊत बली यादव, विनय सिंह, प्रिया मिश्रा एवं प्रियांशी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें