फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टास्क फोर्स तैयार करेगी छात्रों की मानसिक रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। युवाओं में बढ़ रहे अवसाद को रोकने के लिए शासन ने विशेष टास्क फोर्स गठित की है जिसमें सात विश्वविद्यालय के कुलपति शामिल हैं। ये सभी विश्वविद्यालयों में छात्रों को मानसिक रूप से स्वस्थ किए जाने के लिए कराए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट 15 दिन में शासन को सौंपी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सभी विश्वविद्यालयों में छात्रों को मानसिक स्वस्थ करने के लिए कार्ययोजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन



उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की ओर से सात सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की गई है। शासन ने टास्क फोर्स का संयोजक उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीएमएस) सैफई के कुलपति प्रो. अजय सिंह को बनाया है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक सदस्य हैं। कमेटी विश्वविद्यालयों में संचालित काउंसलिंग सेंटर, मेंटर-मेंटी योजना, हैप्पी थिंकिंग लैब, वेलनेस एवं साइकोलॉजिकल थेरेपी सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित परीक्षण जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें