जसवंतनगर। कचौरा बाईपास पर तेज रफ्तार टैंकर ने कोचिंग से लौट रही 10 वीं की छात्रा को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बाइक लगाकर सड़क को जाम कर दिया। साथ ही चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ समेत अन्य अफसरों ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तो करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
सोमवार शाम करीब चार बजे कचौरा बाईपास स्थित सिरहोल पुल के समीप तेज रफ्तार टेंकर ने टक्कर मार दी। इसमें झीला निवासी मनीष चंद्र की 16 वर्षीय पुत्री कामिनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कामिनी हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज जसवंत नगर में 10 वीं की छात्रा थी। वह गणित की कोचिंग से लौट रही थी। इस घटना की खबर आसपास के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। उन्होंने बाइकें लगाकर सड़क पर जाम लगा।
सूचना मिलते ही सीओ नागेंद्र चौबे ,प्रभारी निरीक्षक राम सहाय मय फोर्स के पहुंच गए। इसके बाद मृतका के परिजन नहीं माने और किसी उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग करते रहे। इसके बाद मौके पर तहसीलदार जसवंतनगर दिलीप कुमार पहुंच गए और परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले का तुरंत मुकदमा लिख परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उसके बाद करीब एक बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की असमय मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका कामिनी चार बहनें तथा एक भाई हैं। वह बहनों में तीसरे नंबर की थी।