फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अजीब वायरल...बुखार कम, दर्द, ऐंठन, कमजोरी भीषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। इस बार का वायरल इंफेक्शन मरीजों को तेज बुखार से ज्यादा भयानक शारीरिक दर्द, ऐंठन और अत्यधिक कमजोरी से तड़पा रहा है। रविवार के बाद सोमवार को जब हैलट की ओपीडी खुली तो रोगियों की भीड़ जमा हो गई। मेडिसिन विभाग में करीब डेढ़ सौ रोगी बुखार के साथ असहनीय दर्द और कमजोरी के आए। डेंगू का भी एक रोगी मिला।
विज्ञापन


डाक्टर की सलाह पर ही लें दर्द की दवा
इस सीजन में आ रहे मरीजों को 99 से 100 डिग्री तक ही हल्का बुखार आ रहा है। बुखार तो तीन-चार दिन में उतर जाता है लेकिन उसके बाद जोड़ों और मांसपेशियों का भीषण दर्द मरीजों को बेहाल किए रहता है। दर्द के कारण ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जे. एस. कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में रोते हुए आ रहे शरीर दर्द के रोगियों में कमजोरी, मुंह सूखना, भूख न लगना और मुंह के खराब स्वाद की दिक्कत भी रहती है। उन्होंने सलाह दी कि मरीज बिना सलाह पेन किलर न लें। दर्द होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है। मरीज खूब पानी पीएं, नारियल पानी, लिक्विड डाइट और सुपाच्य भोजन लें। यदि बुखार या दर्द 3-4 दिन से ज्यादा बना रहे तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क कर जांच करानी चाहिए।

कन्नौज के मरीज की जांच में निकला डेंगू
सोमवार को मेडिकल कॉलेज की आई जांच रिपोर्ट में एक रोगी में डेंगू मिला है। 30 वर्षीय रोगी कन्नौज निवासी है और ओपीडी में दिखाने आया था। एक जनवरी से अब तक डेंगू के 114 मामले शहर के दर्ज हो चुके हैं। सोमवार को शहर से कोई भी डेंगू का रोगी नहीं मिला है लेकिन मलेरिया के दो मामले मिले हैं। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों रोगियों की हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में कई जगह अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें