फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला की मौत तीन घायल

Fri, 27 Mar 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। पांडेय हार मार्ग पर हरदिया नाला के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को शिवली सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बेटी की हालत नाजुक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बरगदियापुर निवासी विपिन पाल ने बताया कि बुधवार को वह पत्नी पूजा पाल (27), बेटी श्रृष्टि (6) व बेटा शिवा (4) के साथ बाइक से शिवली थाना क्षेत्र के बक्सपुरवा स्थित ससुराल में अखंड रामायण पाठ में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के समापन पर देर रात घर लौटने के दौरान हरदिया नाला के पास पहुंचने पर पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर बंबा की पुलिया से टकरा गई। हादसे में वह चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी शिवली पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि श्रृष्टि की हालत नाजुक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर पूजा के पिता शिवकुमार, मां शिव देवी, भाई रामनरेश, बहन आरती पाल सहित अन्य मायके पक्ष के लोग रोते हुए अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें