फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident News: तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पलटी, एक की मौके पर ही मौत, 30 से अधिक घायल

Fri, 15 Jul 2022 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

बांदा के कमासिन से राजापुर आ रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में  तेज रफ्तार निजी बस पलटने से दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। शहर के राजापुर थाना क्षेत्र के कुसेली मोड़ पर एक बस बांदा के कमासिन से राजापुर आ रही थी। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 

विज्ञापन

इस भयावह हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची यूपीडा कर्मियों की टीम और पुलिसकर्मियों की सहायता से रेस्क्यू कर घायल हुए 30 लोगों को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। वहीं, तीन घायलों को प्रयागराज और पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। साथ ही, 23 लोगों का सीएचसी में ही प्राथमिक उपचार किया गया। 
इसके बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे करवाया गया। वहीं बचे हुए यात्रियों के लिए दूसरी वाहन का इंतजाम कर गंतव्य स्थान पर भेज दिया गया। बस में सवार यात्री ज्यादातर बांदा से थे। हादसे में मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें