फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तैयार की गयी प्याज की खास प्रजाति, किसानों की आय में होगा इजाफा

Mon, 29 Oct 2018 12:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के बांदा जिले में किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से यहां प्याज की एक नई प्रजाति विकसित की गयी है। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डा. आरके सिंह ने कम समय में अधिक उत्पादन और लंबे समय तक भंडारण किए जा सकने वाले प्याज की नई प्रजाति विकसित की है।


 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
इसका नाम लाइन-883 रखा है। उल्लेखनीय है कि बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी ने इससे पहले एग्री फाउंड डार्क रेड प्रजाति तैयार की थी जो बुंदेलखंड के किसानों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
ये है खासियत
- 110 के बजाय 83 दिन में पैदावार 
- प्रति हेक्टेयर 300-350 क्विंटल उपज
- आम उपज 250-280 क्विंटल प्रति हे.
- 80-90 दिन शीतगृह में भी रख सकेंगे 
- अभी केवल 20 दिन का भंडारण संभव 

4 of 5
डेमो पिक
प्रोफेसर डा. आरके सिंह ने बताया कि प्याज की इस नई प्रजाति की फसल 110 दिन के बजाए 83 दिन में तैयार हो जाएगी और उत्पादन करीब 20 फीसद अधिक होगा। इसे 20 दिन के बजाए 80 से 90 दिन तक कोल्ड स्टोरेज में रख सकेंगे। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
देश के अलग-अलग हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक के 400 किसानों को प्रयोग के तौर पर दिए गए बीज का परिणाम बेहद उत्साहजनक मिला तो विवि ने इस वर्ष फसल के लिए किसानों को बीज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें