फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: होटल से ग्रीनपार्क स्टेडियम तक खिलाड़ियों को लाने के लिए बनेगा विशेष कॉरिडोर

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में तैयारी का निरीक्षण करते डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, टूर्नामेंट डायरेक्टर संजय  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क में वाले तीन वनडे मुकाबलों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को होटल से लेकर स्टेडियम तक सुरक्षा घेरे में लाया जाएगा। इसके लिए विशेष कॉरिडोर बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


दर्शकों की भीड़ को देखते हुए हर दीर्घा, मीडिया गैलरी और महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मैच शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे की योजना बनाई गई है।

मंगलवार को डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच में अपनाए गए सुरक्षा इंतजामों का भी अध्ययन किया।
विज्ञापन


डीसीपी ने एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। मैच के लिए पार्किंग और दर्शकों के सुगम प्रवेश की विशेष योजना बनाई जाएगी। इसके लिए यूपीसीए और पुलिस आयुक्त बैठकों के बाद व्यवस्था तय करेंगे।

टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने कहा कि मैच का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानकों पर किया जाएगा। सीरीज में अभिषेक शर्मा, रजत पाटीदार, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा जैसे धुरंधर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

मैच के लिए पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद यूपीसीए पदाधिकारियों ने स्टेडियम में मैच कार्यालय का उद्घाटन किया, जहां से मुकाबले से जुड़ी सभी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें