फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, हुई बैठक

Sat, 10 Oct 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विधानसभा मतदाता सूची में पात्र लोगों व पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए विशेष अभियान चलेगा। शुक्रवार को जूम मीटिंग के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) शामिल रहे। आगामी विधान सभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए विशेष अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। निर्वाचन आयोग की ओर से मिले जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए अभियान के उद्देश्यों, प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र नागरिकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि विशेष अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। यहां अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व जूम मीटिंग के माध्यम से समस्त एसडीएम, जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें