फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आतिशबाजी से निकली चिंगारी से बंद फैक्टरी में लगी आग, नुकसान होने से बचा

Mon, 19 May 2025 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। बारात में आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी से शनिवार रात बंद पड़ी फैक्टरी परिसर के खरपतवार में आग लग गई। लपटें उठती देख बारात में मौजूद लोग घबरा गए। पुलिस व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

रनियां थानाक्षेत्र के मालवर मार्ग पर स्थित बंद पड़ी फैक्टरी में लगी खरपतवार में बारात के दौरान हो रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी से आग लग गई। विकराल लपटें उठती देख बारात में मौजूद लोग डर गए। दो फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। शिवाजी नगर निवासी अरुण तिवारी ने बताया कि बेटी की बारात शनिवार को मुंगीसापुर से आई थी। बैंडबाजे के साथ बारात जनवासे से उठी थी। जैसे ही बारात उनके घर के पास पहुंची तभी बारात में हो रही आतिशबाजी से पास स्थित बंद फैक्टरी में आग लग गई। उक्त फैक्टरी बीते कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है। सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आतिशबाजी के दौरान आग की घटना हुई है।
................

नजदीक की फैक्टरी से लिया दो गाड़ी पानी
सीएफओ ने बताया कि बंद फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान दोनों वाहन में पानी खत्म होने पर पास स्थित एक अन्य फैक्टरी से दो वाहन पानी लिया। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें