फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खनपना में सीमेंटेड पाइप वाली पुलिया के बजाय बनेगा लघु सेतु

Sat, 03 Oct 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा के खनपना में बरसाती पानी निकालने के लिए बनाई गई सीमेंटेड पाइप की पुलिया अतिवृष्टि में धंस गई। करीब 25 फीट सड़क बहने से अब यहां से आवागमन ठप है। लोक निर्माण विभाग ने अब यहां लघु सेतु निर्माण का फैसला लिया है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के मेहरबान सिंह पुरवा होकर बर्रा को जोड़ने वाले रनियां-खनपना मार्ग की खनपना में बनी सीमेंटेड पाइप की पुलिया अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब 25 फीट सड़क भी बह गई। इसके बाद 27 सितंबर से यहां से आवाजाही बंद है। बखरिया, रूपपुर, मोमिनपुर, सेरुवा, सैंथा, लोहारी, सेरुवा समेत 12 गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बीते मंगलवार को एक्सईएन लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त पुलिया व बही सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद अब यहां लघु सेतु बनाने की रूपरेखा बनी है। प्रस्ताव की मंजूरी और लघु सेतु बनने में कम से कम छह माह का समय लगने की उम्मीद है। इसको लेकर फिलहाल लोग मनेथु होकर आवाजाही कर रहे हैं।
एक्सईएन लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत नहीं हो पाएगी। अब लघु सेतु बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे मुख्यालय के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसपर करीब 50 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। वैकल्पिक आवाजाही के लिए मनेथु से रास्ते आवाजाही हो रही है। यहां सूचना बोर्ड जल्द लगवाए जाएंगे। वहीं, क्षतिग्रस्त पुलिया के दोनों ओर सड़क मार्ग को बंद करने के लिए बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें