फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैठक के निर्देशों का तीन दिन में देना होगा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में अब बैठक में निर्देश देने के बाद मामला फाइलों में दबाकर नहीं रखा जा सकेगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदस्तरीय बैठकों में दिए गए निर्देशों पर समयबद्ध कार्रवाई और जवाबदेही तय करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन


अब डीएम की अध्यक्षता में होने वाली प्रत्येक बैठक का कार्यवृत्त तीन कार्य दिवस के भीतर तैयार कर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। नई व्यवस्था में पिछली बैठक के निर्देशों पर हुई कार्रवाई की आख्या अगली बैठक में अनिवार्य रूप से पेश करनी होगी। अब केवल निर्देश जारी करने और अनुपालन रिपोर्ट भेजने की औपचारिकता के बजाय यह दर्ज होगा कि किस अधिकारी को क्या करना था और उस पर कितना काम हुआ। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें