फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केडीए बोर्ड बैठक में लाया जाएगा ग्रेटर कानपुर विकसित करने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केडीए बोर्ड की आगामी बैठक में ग्रेटर कानपुर विकसित करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। आशियाना का सपना देख रहे लोग मात्र 25 फीसदी धन जमाकर केडीए से मनचाहा फ्लैट का कब्जा ले सकेंगे। शेष धनराशि आसान किस्तों में जमा कर रजिस्ट्री करा सकेंगे। कई अन्य प्रस्ताव भी लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने नवी मुंबई की तरह भीमसेन रेलवे स्टेशन के पास से आउटर रिंग रोड के बीच 11,000 एकड़ जमीन पर ग्रेटर कानपुर योजना विकसित करने का खाका खींचा है। इसमें हजारों परिवारों का आशियाने का सपना पूरा होने के साथ ही ई-वाहन, मेडिसिटी और एमएसएमई पार्क विकसित होंगे। चर्म उद्योग के लिए स्पेशल पार्क बनाने की भी योजना है। इस योजना को विकसित करने के लिए 18 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाए जाएंगे।
बैठक के एजेंडे में विकास प्राधिकरण के खाली पड़े करीब छह हजार फ्लैट की बिक्री में रियायत देने का भी प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके तहत अपने घर का सपना देख रहे लोग मैनावती मार्ग स्थित केडीए ग्रीन्स, कल्याणपुर-सिंहपुर रोड में डीपीएस कॉलेज के पास स्थित केडीए हाइट्स, जवाहरपुरम, शताब्दीनगर में पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत कोई भी फ्लैट पसंद कर सकते हैं और उनकी कीमत में से 25 प्रतिशत धनराशि जमा कर कब्जा प्राप्त कर सकते हैं। शेष धनराशि किस्तों में जमा करने के बाद रजिस्ट्री की जाएगी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने सभी विभागों से बोर्ड बैठक के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। समीक्षा कर इन्हें बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें