फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ पूजन

Mon, 12 Oct 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर रविवार की शाम अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन की सजीव झांकी की साथ विभिन्न झांकियां निकाली गईं। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस अग्रवाल सभा भवन पहुंचने पर समापन किया गया। महिलाओं की टोली ने डांडिया नृत्य किया। जगह-जगह समाज के लोगों ने महाराज अग्रसेन की आरती की।
विज्ञापन

रथ पर अरुण महाराजा अग्रसेन के साथ मीराबाई, भगवान राम-शबरी, शंकर, भारत-माता, आनंदेश्वर, दुर्गा माता की सजीव झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा सराफा बाजार से होते हुए नेतराम गली, मौहर देवी मंदिर, स्टेशन तिराहा, मंडी मोड़ से होती हुई अग्रवाल सभा भवन पहुंची। जहां यात्रा का समापन किया गया। रास्ते में जगह-जगह समाज के लोग आरती करते रहे।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल ने बताया महाराजा अग्रसेन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। महाराजा अग्रसेन ने अपने विचारों एवं कर्मठता के बल पर समाज को एक नई दिशा दी थी। इसके कारण समाजवाद एवं व्यापार का महत्व सभी ने समझा। इस संस्कृति की स्थापना में व्यापार का दृष्टिकोण समाज में विकसित हुआ। महाराजा अग्रसेन ने ही समाजवाद की स्थापना की जिसके कारण लोगों में एकता का भाव विकसित हुआ। साथ ही सहयोग की भावना का विकास हुआ। जिससे जीवन के स्तर में सुधार आया। महाराजा अग्रसेन कर्मठता का प्रतीक हैं। यहां अग्रवाल सभा के प्रताप नारायण अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल, अनिल कुमार बंसल, दिनेश कुमार अग्रवाल, शांति सोहन मित्तल, महामंत्री शुभम बंसल, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें