फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पेशी पर आए बंदी ने सेशन हवालात में अपनी गर्दन रेती, जेल प्रशासन पर लगाए ये आरोप, हालत गंभीर

Wed, 25 Sep 2019 10:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कचहरी में बुधवार को पेशी पर आए बंदी ने सेशन हवालात में धारदार हथियार से अपनी गर्दन रेत ली। बंदी को खून से लथपथ देख हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे उर्सला और फिर रेफर करवाकर हैलट में भर्ती कराया गया। बंदी ने जेल प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि गर्दन किस हथियार से रेती यह नहीं बता पाया। पुलिस का कहना है कि हालत ठीक होने के बाद पूछताछ की जाएगी। हथियार बरामद भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बाबूपुरवा आजाद नगर निवासी मोहम्मद वसीम (26) को पांच महीने पहले जीआरपी ने सेंट्रल स्टेशन से चरस के साथ पकड़ा था। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। बुधवार को एडीजे-16 कोर्ट में पेशी थी। पेशी के बाद उसे कचहरी में सेशन हवालात में बंद किया गया। दोपहर करीब एक बजे उसने अपनी गर्दन रेत ली। कोतवाली पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। हैलट में बाबूपुरवा सीओ मनोज कुमार गुप्ता व सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान भी पहुंचे।

उन्होंने वसीम से बातचीत भी की। वसीम ने बताया कि उसको जेल में प्रताड़ित किया जाता है। उसको मारापीटा जाता है और सजा के तौर पर परेशान किया जाता। इस कारण उसने जान देने की कोशिश की। सूचना पर वसीम की मां सादरा व अन्य परिजन हैलट पहुंच गए थे। वहीं पुलिस अधिकारियों की पूछताछ में उसने एक बंदी पर भी गर्दन रेतने का आरोप लगाया। हालांकि सीओ कोतवाली का कहना है, वसीम ने खुद ही गर्दन रेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कहां से आया धारदार हथियार
जेल से निकलते वक्त बंदी की चेकिंग होती है। सुरक्षा के बीच मेडिकल कराकर कोर्ट लाया जाता है। ऐसे में सवाल है कि आखिर वसीम के पास धारदार हथियार कहां से आया। धारदार हथियार बरामद भी नहीं हुआ है।

पुलिसकर्मियों की रही लापरवाही
वसीम के साथ सुरक्षा में पुलिसकर्मी आए थे लेकिन उनकी लापरवाही के चलते ही वसीम को गर्दन रेतने का मौका मिल गया। मामले की जांच सीओ कोतवाली को दी गई है। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें