फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गणितीय मॉडल से प्रदूषण नियंत्रण का रास्ता संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सड़क और हाईवे निर्माण के साथ बढ़ने वाले वाहनों और प्रदूषण पर नियंत्रण गणितीय मॉडलों के माध्यम से किया जा सकता है। यह बात डीएवी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गणित सम्मेलन के समापन सत्र में बीएचयू के प्रो. अरविंद कुमार मिश्र ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गणितीय मॉडल से वाहनों की अनुमानित संख्या और प्रदूषण उत्सर्जन का सटीक आकलन संभव है जिससे उसी अनुपात में पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाया जा सकता है। मुख्य अतिथि छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए नए शोध आयाम खोलते हैं।

सम्मेलन में देश-विदेश के गणितज्ञों ने बानाक स्पेस, चिकित्सा विज्ञान और प्रवाह में गणितीय मॉडलों के उपयोग पर व्याख्यान दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने इसे शोध के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें