फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपका मोबाइल अचानक धीमा हो जाता है और बैट्री गर्म हो जाती है तो जरूर पढ़िए ये खबर

Tue, 12 Jun 2018 05:01 PM IST
तनु चतुर्वेदी, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
अगर आपका फोन अचानक धीमा हो जाता है या बैट्री गर्म हो रही है तो आपको सावधान रहने की जरुरत है। ऐसा क्रिप्टोजैकिंग की वजह से होता है। ऐसा केवल मोबाइल फोन पर नहीं होता। लैपटॉप में भी क्रिप्टोजैकिंग किया जाता है। क्रिप्टोजैकिंग हैकिंग का नया हथियार है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बिटक्वाइन में क्रिप्टोजैकिंग का इस्तेमाल...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
हैकिंग का नया तरीका सामने आया है यानि क्रिप्टोजैकिंग। हाल ही में लोगों के फोन की बैटरी और प्रोसेसिंग क्षमता को चुराने की नयी तरकीब सामने आयी है। क्रिप्टोजैकिंग को बिटक्वाइन जैसी करेंसी का इस्तेमाल करने के लिए किया जाता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- क्या होती है क्रिप्टोजैकिंग..
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इस प्रोसेस से दूसरे के सीपीयू की प्रोससिंग पॉवर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए किसी भी वेबसाइट पर आकर्षक लिंक या कॉनटैस्ट के बारे में होता है, कि आप क्लिक करने को बाध्य हो जाएं। इसके बाद हैकर्स के लिए आपके फोन तक पहुंचना आसान हो जाता है। हैकर्स आपके फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे फोन की बैट्री जल़्दी खत्म हो जाती है साथ ही इसके द्वारा पैसे कमाने को क्रिप्टोमाइनिंग कहते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आपका फोन हैक हुआ या नहीं.....
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
सबसे पहले असुरक्षित वेबसाइट पर जाना बंद कर दें या आकर्षक वेबसाइट को क्लिक करने से पहले सोच लें। अपने फोन में नो-क्वाइन ऐप डाउनलोड कर आप हैकिंग से हो रहा कमाई को रोक सकते हैं। इसके अलावा टोर ब्राउसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर आपके सीपीयू का इस्तेमाल 10-15 प्रतिशत होता है लेकिन हैकिंग के दौरान सीपीयू का प्रयोग शत-प्रतिशत होता है। जिसे ग्राफ पर जाकर देखा जा सकता है। क्रिप्टोजैकिंग जावा स्क्रिप्ट के जरिए काम करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें