फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंदिर में पूजा कर रही थी महिला, सिरफिरे ने किया जानलेवा हमला, सिपाही को भी जड़ा थप्पड़

Sun, 30 Oct 2022 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी थाना क्षेत्र के एक मंदिर में पूजाकर रही महिला पर एक सिरफिरे ने हमला कर दिया। महिला को डंडों से मारा, जिससे उसकी हथेली में फ्रैक्चर हो गया। वहीं, बीच बचाव करने आए दो पड़ोसियों पर भी हमला किया।  आरोपी ने सूचना पर पहुंचे सिपाही पर भी थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
सिरफिरे ने सिपाही को भी मारा थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के शिवकटरा स्थित शिव देवधाम मंदिर में शुक्रवार शाम पूजा कर रही महिला पर मोहल्ले के सिरफिरे ने हमला कर दिया। इससे उनकी बाएं हथेली में फ्रैक्चर आ गया। इसके अलावा डंडे की पिटाई से भी कई चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया।

विज्ञापन

देवी-देवताओं के वस्त्र भी फेंक दिए। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस के एक सिपाही पर भी उसने थप्पड़ जड़े। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  शिवकटरा के बंगाली गली निवासी रोमा पॉल (45) ने बताया कि वह मंदिर में पूजा कर रहीं थीं।

तभी बगल में रहने वाले अभय गुप्ता का बेटा हर्ष उर्फ गुल्लू ने मंदिर का त्रिशूल निकालने की कोशिश की। नहीं निकाल पाया तो डंडे से उन्हें पीटने लगा। उसके माता, पिता भी आ गए, लेकिन उन्होंने बचाया नहीं। मोहल्ले के आनंद मिश्रा आए, तो उनके हाथ की उंगलियों में काट लिया। डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी पर भी हमला कर दिया।

चकेरी चौकी में दी सूचना, वहां से थाने टरकाया
रोमा के पति विकास ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने 112 पर फोन किया, लेकिन नंबर नहीं मिला। इसके बाद चकेरी चौकी पहुंचे। वहां से थाने जाने को कहा गया। इसके बाद उन्हें फिर चौकी भेज दिया गया।

दो वर्ष पूर्व वृद्धा पर ईंट से किया था हमला
आरोपी ने दो साल पहले भी मोहल्ले की 80 वर्षीय वृद्धा प्रेमा देवी गुप्ता पर छत से ईंट फेंककर मार थी। इससे उनका सिर फट गया था।
विज्ञापन

चकेरी इंस्पेक्टर बोले, युवक मानसिक बीमार
चकेरी इंस्पेक्टर शैलेश सिंह का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। हालांकि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें